जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनता पार्टी जखनिया प्रथम मंडल की मासिक बैठक ग्राम सचिवालय सर्किट हाउस मंदरा में संपन्न हुई। बैठक में जून माह के दौरान पार्टी द्वारा आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई तथा उन्हें बूथ स्तर तक सफलतापूर्वक संचालित करने पर चर्चा हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व जिला मंत्री एवं मंडल प्रभारी संतोष चौहान ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा जून माह में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रम निर्धारित किए गए हैं, जिन्हें मंडल से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर प्रत्येक बूथ पर “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के तहत पौधरोपण किया जाएगा।
उन्होंने आगे बताया कि 8 से 14 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। वहीं 14 जून से जल कल्याण शिविरों का आयोजन कर सरकारी योजनाओं से वंचित लोगों को लाभ दिलाने का प्रयास किया जाएगा। 16 से 17 जून तक विकसित भारत संकल्प सम्मेलन आयोजित होंगे, जबकि 17 से 20 जून तक केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी और स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस तथा 23 जून को डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा माह के अंतिम रविवार को प्रधानमंत्री के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण बूथ स्तर तक किया जाएगा।
भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमाण वर्मा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी वर्ष के 365 दिन जनसेवा और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहती है। उन्होंने कहा कि संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ता निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पुनः भाजपा सरकार बनाने का संकल्प दोहराते हुए कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानने वाला विचार है।
बैठक में जिला कार्यसमिति सदस्य उमाशंकर यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता दयाशंकर सिंह, इंद्रदेव कुशवाहा, दशरथ चौहान, प्रशांत सिंह, रामरतन कुशवाहा, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि झुन्ना सिंह, अरविंद चौहान, नलनीश सिंह, संदीप जायसवाल, मुन्ना सिंह, सत्येंद्र पासवान, लक्ष्मण चौहान एवं शंभूनाथ त्रिपाठी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री पंकज सिंहा ने किया, जबकि अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने की।
भाजपा जखनिया मंडल की मासिक बैठक में जून माह के कार्यक्रमों की बनी रणनीति, बूथ स्तर तक पहुंचेंगे अभियान
Related Posts
Add A Comment

