बलिया। “नारी शक्ति का करें सम्मान, तभी बनेगा देश महान” के संदेश के साथ बलिया पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के दूसरे चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को लेकर व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति टीमों द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को जागरूक किया जा रहा है।
अभियान के दौरान विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों एवं ग्राम सभाओं में संवाद कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें महिलाओं एवं बच्चों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों जैसे लैंगिक समानता, बाल विवाह, महिला एवं बाल हिंसा, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
मिशन शक्ति टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा के उपाय, महिला उत्पीड़न से संबंधित कानूनी अधिकारों और सहायता सेवाओं की जानकारी दी। साथ ही बढ़ते साइबर अपराधों को देखते हुए ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, सोशल मीडिया के दुरुपयोग, बैंकिंग धोखाधड़ी एवं OTP साझा न करने को लेकर भी जागरूक किया गया।
पुलिस द्वारा लोगों से अपील की गई कि महिलाएं एवं बालिकाएं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर बिना संकोच सहायता प्राप्त करें तथा साइबर अपराधों से बचाव के लिए सतर्क रहें।
मिशन शक्ति 5.0: बलिया पुलिस ने महिला सुरक्षा और साइबर अपराधों के प्रति चलाया जागरूकता अभियान
Related Posts
Add A Comment

