दुल्लहपुर-जलालाबाद स्थित ओम जी ग्रुप द्वारा संचालित श्री रामदास महाविद्यालय में नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ रविवार को धार्मिक एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के साथ सत्रारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं और अभिभावकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नए सत्र के प्रथम दिन प्रवेश लेने वाले लगभग 300 छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरित कर उनका स्वागत एवं उत्साहवर्धन किया। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में विद्यार्थी महाविद्यालय पहुंचे और प्रवेश प्रक्रिया में शामिल हुए। विद्यार्थियों के इस उत्साह और शिक्षा के प्रति समर्पण की सभी ने सराहना की।
डॉ. मनोज कुमार सिंह ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं पर पुष्पवर्षा कर उनका अभिनंदन किया तथा उन्हें साइकिल भेंट करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने बताया कि 19 जुलाई से शुरू हुई विशेष साइकिल वितरण योजना 25 जुलाई तक संचालित होगी। इस अवधि में प्रवेश लेने वाले सभी छात्र-छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराई जाएगी।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना है, ताकि वे शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार कर सकें।
हवन-पूजन के उपरांत प्रसाद वितरण किया गया तथा नए शैक्षणिक सत्र की सफलता एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण बना रहा।
इस अवसर पर रघुनंदन पीजी कॉलेज के प्रबंधक उमेश यादव, माता तेतरा देवी गर्ल्स डिग्री कॉलेज के प्रबंधक अटल कुमार सिंह, रमेश यादव, अजीत सिंह, काली सनशाइन स्कूल के प्रबंधक विपिन कुमार सिंह, आलोक यादव, अच्युतानंद पांडेय, शाश्वत सिंह, ओम जी, आदर्श सिंह, टिंकू तथा वायु नंदन पांडेय सहित महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
मूसलाधार बारिश में भी नहीं टूटा छात्रों का उत्साह, रामदास महाविद्यालय में 300 नवप्रवेशियों को मिली साइकिल ।
Previous Article“गाजीपुर में शनिवार की शाम उस वक्त हलचल मच गई, जब घोसी के पूर्व सांसद अतुल राय के छह वाहनों के काफिले को पुलिस ने अचानक रोक लिया।
Next Article मरदह पुलिस को बड़ी कामयाबी शातिर गो तस्कर गिरफ्तार।
Related Posts
Add A Comment

