लखनऊ मोहनलालगंज कस्बे से शुक्रवार सुबह बाबा अमरनाथ यात्रा के लिए 60 श्रद्धालुओं का पहला जत्था धार्मिक उत्साह और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच रवाना हुआ। अमरनाथ सेवा दल के मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में श्रद्धालुओं का दल बस से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचा, जहां से ट्रेन के माध्यम से जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्थान किया।यात्रा से पूर्व कस्बे स्थित काशेश्वर महादेव मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर व्यापार मंडल अध्यक्ष एवं चेयरमैन प्रतिनिधि अजय पांडे तथा भाजपा नेता अभिषेक शुक्ला ने मुख्य सेवादार शिव प्रकाश गुप्ता सहित सभी श्रद्धालुओं के साथ भगवान शिव का पूजन किया।इसके बाद अजय पांडे और अभिषेक शुक्ला ने सभी श्रद्धालुओं को फूल-माला और अंगवस्त्र पहनाकर मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण “हर-हर महादेव”, “बम-बम भोले” तथा “बाबा अमरनाथ की जय” के जयघोष से भक्तिमय हो उठा।पूजन के उपरांत व्यापार मंडल अध्यक्ष अजय पांडे ने श्रद्धालुओं को लेकर जा रही बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। सभी श्रद्धालु बस से कानपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे, जहां से ट्रेन के जरिए जम्मू-कश्मीर के लिए प्रस्थान किया। श्रद्धालुओं में बाबा बर्फानी के दर्शन को लेकर विशेष उत्साह और आस्था देखने को मिली।
मोहनलालगंज से अमरनाथ यात्रा के लिए 60 श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना
Related Posts
Add A Comment

