रसड़ा, बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत रोहना में “रसड़ा चीनी मिल चलाओ अभियान” के तहत “हर घर किसान घर यात्रा” कार्यक्रम चलाकर किसानों से जनसंपर्क किया गया। अभियान के दौरान घर-घर जाकर पत्रक वितरित किए गए तथा किसान भाइयों को चीनी मिल चालू कराने के लिए जागरूक किया गया।
कार्यक्रम में गीता शरण सिंह, गोपाल सिंह (पूर्व प्रधान), राजेश (पूर्व प्रधान), वीर बहादुर सिंह, सुभाष सिंह, जीत बहादुर सिंह, रंजीत Singh, राहुल सिंह, हरेंद्र सिंह, विकास सिंह, आकाश सिंह, रमाकांत सिंह सहित कई लोग उपस्थित रहे। अभियान के माध्यम से किसानों को एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करने का आह्वान किया गया।
Related Posts
Add A Comment

