सोनभद्र / (15 जुलाई 2026)। जनपद में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा लंबे समय से फरार चल रहे अपराधियों व वारंटियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में शक्तिनगर पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने दबिश देकर एक लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वांछित और वारंटी अभियुक्तों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस की एक टीम लगातार संदिग्ध ठिकानों पर नजर रखे हुए थी। इसी क्रम में सटीक इनपुट के आधार पर दिनांक 15.07.2026 को भोर में करीब 04:30 बजे पुलिस टीम ने ग्राम जमशीला स्थित वारंटी अभियुक्त के पैतृक आवास पर अचानक दबिश दी। इस योजनाबद्ध कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए अभियुक्त के खिलाफ थाने पर आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। गिरफ्तार वारंटी अभियुक्त का विवरण नाम अमरेश, पिता का नाम नारायण
निवासी ग्राम जमशीला, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र। इस सफल व त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित पुलिस अधिकारी व जवान शामिल रहे। प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र) उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव (चौकी प्रभारी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र) कांस्टेबल विजय प्रताप (चौकी बीना, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र) थाना प्रभारी ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों में कानून का खौफ पैदा करने के लिए वांछितों व वारंटियों के खिलाफ पुलिस की यह धरपकड़ कार्रवाई आगे भी पूरी कड़ाई से जारी रहेगी।
वारंटी गिरफ्तारी अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक वारंटी अभियुक्त दबोचा
Related Posts
Add A Comment
