गाजीपुर। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईराज राजा ने जनपद में संचालित ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस अवसर पर उन्होंने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का संकल्प लेने की अपील की।।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। वृक्ष न केवल जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं, बल्कि जलवायु संतुलन बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।।
उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति यदि अपनी माँ के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराया जा सकता है।।
इस दौरान पुलिस विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी पौधारोपण कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा पर्यावरण को सुरक्षित रखने का संकल्प लिया।।

