सोनभद्र/ / (15 जुलाई 2026)। जनपद में अपराध नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक सोनभद्र, अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों के जरिए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे चार अभियुक्तों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 14 जुलाई 2026 को थाना शक्तिनगर पुलिस टीम क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने, वांछित/वारंटी अभियुक्तों की तलाश तथा संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली पुख्ता सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने राजकिशन पानी टंकी के नीचे, बहदग्राम खड़िया क्षेत्र में घेराबंदी की। वहां सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे चार व्यक्तियों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और मालफड़ व जामा तलाशी से कुल ₹7,900/- नगद बरामद किए गए। इस संबंध में थाना शक्तिनगर पर मु0अ0सं0-139/2026 के तहत धारा 13 (सार्वजनिक जुआ अधिनियम) के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपियों में स्थानीय लोगों के साथ-साथ पड़ोसी राज्य मध्य प्रदेश के निवासी भी शामिल हैं।बहादुर कुमार (उम्र लगभग 23 वर्ष), पुत्र मधुदेव निवासी राजकिशन कॉलोनी, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र।पिंटू कुमार अग्रहरी (उम्र लगभग 29 वर्ष), पुत्र मन्नालाल अग्रहरी निवासी शंकर मार्केट, जयन्त, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)।आशीष अग्रहरी (उम्र लगभग 19 वर्ष), पुत्र राजेश अग्रहरी निवासी शंकर मार्केट, जयन्त, थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। अक्षय कुमार (उम्र लगभग 25 वर्ष), पुत्र शम्भू पटेल निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र। बरामदगी का विवरण 52 अदद ताश के पत्ते। मालफड़ एवं जामा तलाशी से बरामद कुल ₹7,900/- नगद।इस सफल छापेमारी व गिरफ्तारी को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारी व जवान शामिल रहे।प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय (थाना शक्तिनगर, सोनभद्र) उपनिरीक्षक रामबचन सिंह यादव (थाना शक्तिनगर, सोनभद्र)
उपनिरीक्षक दिनेश गौतम (थाना शक्तिनगर, सोनभद्र) हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती
हेड कांस्टेबल मानसिंह यादव, हेड कांस्टेबल चालक मुनीष यादवप्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय ने सख्त लहजे में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी तरह के अवैध धंधे, जुआ-सट्टा या अराजकता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे असामाजिक तत्वों और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की पैनी नजर है और यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई जुआ खेलते चार अभियुक्त रंगे हाथ गिरफ्तार, नकदी व ताश के पत्ते बरामद
Related Posts
Add A Comment

