अनपरा, सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अनपरा पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में अराजकता फैलाने और शांति व्यवस्था को प्रभावित करने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपियों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की सुसंगत धाराओं के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में अमल में लाई गई। थाना अनपरा पुलिस की टीम ने मंगलवार को क्षेत्र में कानून व्यवस्था सुदृढ़ रखने हेतु विशेष अभियान चलाया था। इसी दौरान मुखबिर की सूचना और गश्त के आधार पर पुलिस ने डिबुलगंज क्षेत्र से संदिग्ध परिस्थितियों में पांच युवकों को हिरासत में लिया। पुलिस का आरोप है कि ये सभी युवक क्षेत्र में शांति व्यवस्था को भंग करने तथा अराजक गतिविधियों को बढ़ावा देने की फिराक में थे।
पुलिस की गिरफ्त में आए युवकों की पहचान अनपरा के डिबुलगंज निवासी के रूप में हुई है, जिनके नाम व उम्र इस प्रकार हैं।अनीकेत कुमार सोनी (उम्र 19 वर्ष),समीर खान (उम्र 24 वर्ष),
साहिल (उम्र 19 वर्ष),रौनक पनिका (उम्र 22 वर्ष), इरफान (उम्र 19 वर्ष),पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किए गए पांचों अभियुक्तों के विरुद्ध भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170/126/135 के तहत मामला दर्ज किया। थाने पर सभी आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद पुलिस बल द्वारा उन्हें सक्षम न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।अनपरा थाना पुलिस ने इस कार्रवाई के बाद स्पष्ट रूप से चेतावनी दी है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास करने वाले किसी भी अराजक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा। असामाजिक तत्वों के विरुद्ध पुलिस का यह दंडात्मक अभियान आगे भी इसी तरह पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा।
क्षेत्र में अराजकता फैलाने वाले पांच युवक गिरफ्तार, भेजे गए न्यायालय
Related Posts
Add A Comment

