दुद्धी, सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। जनपद में अपराध नियंत्रण और लंबे समय से फरार चल रहे वांछित व वारंटी अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दुद्धी पुलिस को एक अहम सफलता हाथ लगी है। दुद्धी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए काफी समय से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्तों (एक पुरुष व एक महिला) को उनके पैतृक निवास से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना दुद्धी पुलिस की टीम क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने और वारंटियों की तलाश में सक्रिय थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर के जरिए पुख्ता सूचना मिली कि वर्ष 2007 के एक पुराने मामले से जुड़े दो वारंटी अपने घर पर मौजूद हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तत्काल सरडीहा गांव में दबिश दी। पुलिस ने सुबह करीब 08:40 बजे घेराबंदी कर दोनों वारंटियों को उनके आवास से सकुशल गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए वारंटियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 202/2007 में धारा 352 (हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 427 (शरारत से नुकसान पहुंचाना) और 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) के तहत माननीय न्यायालय द्वारा वारंट जारी किया गया था। गिरफ्तार किए गए वारंटियों की पहचान इस प्रकार है।हरदेव पुत्र शोभनाथ (निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र) सहोदरी उर्फ कली पत्नी शोभनाथ (निवासी ग्राम सरडीहा, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र) गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा सभी आवश्यक वैधानिक व कागजी कार्यवाही पूरी करते हुए दोनों अभियुक्तों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। यह प्रभावी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के कुशल निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक दुद्धी के नेतृत्व में संपन्न हुई। उ0नि0 मनोज कुमार सिंह थाना दुद्धी, सोनभद्र। हे0का0 राजेश सिंह – थाना दुद्धी, सोनभद्र। म0का0 सुमन सरोज – थाना दुद्धी, सोनभद्र।
दुद्धी पुलिस की बड़ी कार्रवाई वर्षों से फरार चल रहे दो वारंटी अभियुक्त गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Related Posts
Add A Comment

