सोनभद्र (15 जुलाई 2026)। खरीफ सीजन में किसानों को खाद की किल्लत से बचाने और समय पर कृषि इनपुट उपलब्ध कराने के लिए सोनभद्र जिला प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। जिलाधिकारी के अनुमोदन से जिला स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की संस्तुति के आधार पर जनपद की सहकारी समितियों एवं इफको (IFFCO) केन्द्रों को भारी मात्रा में यूरिया एवं डीएपी उर्वरक का आवंटन स्वीकृत किया गया है। इसके तहत पीसीएफ (PCF) द्वारा संबंधित केंद्रों पर खाद भेजने की खेप भी रवाना कर दी गई है। प्रशासनिक अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, खरीफ अभियान-2026 को निर्बाध रूप से चलाने के लिए उर्वरकों का वितरण ब्लॉकवार शुरू कर दिया गया है।जनपद की 70 सहकारी समितियों को कुल 1017.00 मीट्रिक टन यूरिया का आवंटन किया गया कुल 73 सहकारी समितियों एवं इफको के 12 विशेष केन्द्रों को मिलाकर कुल 1155.00 मीट्रिक टन डीएपी (DAP) उर्वरक आवंटित किया गया है। स्वीकृत किए गए इस कोटे के अनुसार, पीसीएफ ने सभी संबंधित समितियों और उर्वरक बिक्री केन्द्रों पर समय से स्टॉक पहुंचाने की कागजी व जमीनी कार्यवाही तेज कर दी है। जिलाधिकारी ने जनपद के समस्त किसान भाइयों से अपील की है कि वे खाद के लिए परेशान न हों और अपने निकटतम सहकारी समिति अथवा पंजीकृत उर्वरक बिक्री केन्द्र से संपर्क कर उपलब्धता की सही जानकारी प्राप्त करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसान केवल निर्धारित और उचित मूल्य पर ही उर्वरक खरीदें। शासन व प्रशासन किसानों को समयबद्ध एवं पर्याप्त मात्रा में उर्वरक उपलब्ध कराने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि खरीफ फसलों की बुवाई और उनकी उत्पादकता पर कोई विपरीत असर न पड़े।
उर्वरक वितरण में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिलाधिकारी ने सख्त रुख अख्तियार किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि कोई भी विक्रेता उर्वरकों की कालाबाजारी, ओवररेटिंग (तय दाम से अधिक वसूली) या जानबूझकर कृत्रिम अभाव (खाद की जमाखोरी) पैदा करने का प्रयास करेगा, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। यदि किसी भी किसान को उर्वरक की खरीद में कोई समस्या आती है या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है, तो वे प्रशासन द्वारा जारी निम्नलिखित आधिकारिक मोबाइल नंबरों पर तत्काल सूचना दे सकते हैं। विभाग/अधिकारी मोबाइल हेल्पलाइन नंबर, सहकारिता विभाग कंट्रोल रूम -9198788248, 9451637073/
जिला कृषि अधिकारी कार्यालय9452165778
अपर जिला कृषि अधिकारी8881173660
जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इन नंबरों पर प्राप्त होने वाली हर एक शिकायत पर प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर जाकर जांच करेगी और दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
जिलाधिकारी के अनुमोदन से सहकारी समितियों को 2172 मीट्रिक टन यूरिया एवं डीएपी आवंटित
Related Posts
Add A Comment

