ओबरा/सोनभद्र। आशीष मिश्रा। अपना दल (एस) ओबरा विधानसभा इकाई की एक महत्वपूर्ण एवं रणनीतिक बैठक रविवार को ओबरा स्थित ओम चौराहे पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष प्रभुनाथ खरवार ने की। इस दौरान संगठन को बूथ स्तर तक धारदार बनाने, नए सदस्यों को जोड़ने तथा आगामी राजनीतिक प्राथमिकताओं को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि सम्मिलित हुए अपना दल (एस) युवा मंच के प्रदेश उपाध्यक्ष आनन्द पटेल दयालु ने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा संगठन में प्रत्येक कार्यकर्ता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। कार्यकर्ता ही पार्टी की असली रीढ़ होते हैं। संगठन की मजबूती तभी संभव है, जब हम सभी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और एकजुटता के साथ धरातल पर काम करेंगे। हम सभी को केंद्रीय मंत्री आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी एवं आशीष पटेल जी के हाथों को मजबूत करने के लिए निरंतर गांव-गांव और बूथ स्तर तक अभियान चलाना होगा। उन्होंने आगे कहा कि यदि कार्यकर्ता पूरी निष्ठा के साथ संगठन विस्तार में जुट जाएं, तो वह दिन दूर नहीं जब हमारे सामूहिक प्रयासों के बल पर आदरणीय अनुप्रिया पटेल जी को उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त होगा। बैठक के विशिष्ट अतिथि अल्पसंख्यक मंच के प्रदेश सचिव महताब आलम ने कहा कि पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए अल्पसंख्यक समाज को भी एकजुट होकर अपना दल (एस) के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा होना होगा। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन को नए आयाम तक ले जाएगी। जिला महासचिव एवं ओबरा विधानसभा सह-प्रभारी शिवदत्त दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ओबरा के कार्यकर्ता अपने अथक परिश्रम से सोनभद्र जिले में एक नई मिसाल कायम करेंगे। सभी के साझा प्रयासों से ओबरा विधानसभा को संगठन के दृष्टिकोण से जिले की सबसे मजबूत और अनुशासित इकाई के रूप में स्थापित किया जाएगा। बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में शिबू शेख (जिला उपाध्यक्ष) सोनी खान (जिला कार्यकारिणी सदस्य) इंद्रजीत रावत (जिला कार्यकारिणी सदस्य) रवि सिंह (जिला अध्यक्ष, सांस्कृतिक मंच) राजकुमार यादव (जिला उपाध्यक्ष, युवा मंच) इसके अतिरिक्त जनाब शरीफ खान (विधानसभा अध्यक्ष), सत्य प्रकाश पटेल (विधानसभा उपाध्यक्ष), सुखंभर राव (विधानसभा अध्यक्ष, एससी/एसटी मंच), राम लखन खरवार (विधानसभा महासचिव), राजकुमार भारती (विधानसभा अध्यक्ष, विधि मंच), बालकिशन पटेल (विधानसभा सचिव), जगमोहन एवं राम जान सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने ओबरा विधानसभा के प्रत्येक बूथ को मजबूत करने और पार्टी के विचारों को घर-घर तक पहुँचाने का सामूहिक संकल्प लिया।
संगठन की मजबूती से ही अनुप्रिया पटेल बनेंगी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री आनन्द पटेल दयालु
Related Posts
Add A Comment

