गाजीपुर, 20 जून। जनपद की सातों तहसीलों में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ी। जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में तहसील सदर में जनसमस्याओं की सुनवाई की गई। पूरे जनपद में कुल 511 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 51 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
शिकायतों की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ भूमि विवादों का समाधान करने पर जोर दिया, ताकि आम जनता को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।
तहसीलवार प्राप्त शिकायतें एवं निस्तारण की स्थिति इस प्रकार रहा
सदर : 52 शिकायतें, 09 का निस्तारण
जखनियां : 120 शिकायतें, 06 का निस्तारण
सैदपुर : 81 शिकायतें, 05 का निस्तारण
मुहम्मदाबाद : 75 शिकायतें, 15 का निस्तारण
सेवराई : 66 शिकायतें, 04 का निस्तारण
कासिमाबाद : 61 शिकायतें, 06 का निस्तारण
जमानियां : 56 शिकायतें, 06 का निस्तारण
तहसील सदर में आयोजित कार्यक्रम में उपजिलाधिकारी रविश गुप्ता, परियोजना निदेशक, डीसी मनरेगा सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शेष शिकायतों को संबंधित विभागों को प्रेषित करते हुए निर्धारित समयावधि में कार्रवाई रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
संपूर्ण समाधान दिवस में उमड़ी फरियादियों की भीड़, 511 शिकायतें दर्ज, 51 का मौके पर निस्तारण
Related Posts
Add A Comment

