सिकंदरपुर, बलिया। जनपद बलिया की तहसील सिकंदरपुर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के त्वरित, निष्पक्ष और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया।
शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में दोनों अधिकारियों ने जनता की शिकायतों को गंभीरता से सुना। कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया, जबकि शेष शिकायतों के संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों को मौके पर जाकर निष्पक्ष जांच करने तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस अधीक्षक ने विशेष रूप से महिला अपराध से संबंधित शिकायतों की जांच प्राथमिकता के आधार पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याओं का पारदर्शी एवं समयबद्ध समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इस अवसर पर राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
संपूर्ण समाधान दिवस: सिकंदरपुर तहसील में एसपी व सीडीओ ने सुनीं जनसमस्याएं, समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
Related Posts
Add A Comment

