उभाव (बलिया)। उभाव थाना पुलिस ने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में आरोपी दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2026 को पीड़ित की पत्नी ने थाना उभाव में तहरीर देकर बताया कि उसके दामाद बसंत कुमार गौतम ने उसके पति पर जान से मारने की नीयत से पेट में चाकू से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मऊ रेफर कर दिया। तहरीर के आधार पर थाना उभाव में मुकदमा संख्या 155/2026, धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
विवेचना के दौरान सोमवार को उपनिरीक्षक नीरज यादव अपनी टीम के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर कुंडैल नया ढाला रेलवे क्रॉसिंग के पास से आरोपी बसंत कुमार गौतम (50 वर्ष), निवासी फरसाटार, थाना उभाव को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद हुआ।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ल, क्षेत्राधिकारी रसड़ा रजनीश कुमार और प्रभारी निरीक्षक उभाव दिनेश पाठक के पर्यवेक्षण में की गई।
ससुर पर जानलेवा चाकू से हमला करने वाला दामाद गिरफ्तार, वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद
Related Posts
Add A Comment

