सहतवार, बलिया। थाना सहतवार पुलिस ने अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के खिलाफ अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ला के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर प्रसाद के पर्यवेक्षण में थाना सहतवार पुलिस टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
थानाध्यक्ष सहतवार प्रशान्त कुमार चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम बुधवार को क्षेत्र में गश्त एवं वांछित अभियुक्तों की तलाश में निकली थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 109/2026 धारा 87, 137(2), 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त विशाल सिंह पुत्र सर्वदेव सिंह निवासी ग्राम दूबेछाप थाना सहतवार, बलिया रजौली तिराहे के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है।
सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में भेजते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में कांस्टेबल आशीष मौर्या, आरक्षी अरुण कुमार प्रजापति, आरक्षी अभिषेक कुमार तथा महिला आरक्षी महिमा शामिल रहीं।
सहतवार पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार
Previous Articleहत्या के प्रयास के मामले में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

