सिकन्दरपुर, बलिया। साइबर ठगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने पीड़ित के खाते से ठगी कर निकाली गई धनराशि को वापस कराने में सफलता हासिल की है। पुलिस की पहल पर शिकायतकर्ता के खाते में 15 हजार रुपये वापस कराए गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना सिकन्दरपुर क्षेत्र के ग्राम डुहा बिहरा निवासी मृत्युंजय सिंह पुत्र उदय नारायण सिंह ने NCRP पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके भारतीय स्टेट बैंक खाते से बीते 1 नवंबर 2025 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा धोखाधड़ी कर धनराशि स्थानांतरित कर ली गई थी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) एवं नोडल साइबर सेल संजय वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी सिकन्दरपुर रजनीश कुमार के नेतृत्व में थाना सिकन्दरपुर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। साइबर टीम के प्रयास से ठगी की गई 15 हजार रुपये की धनराशि को होल्ड कराकर पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया।
धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने बलिया पुलिस एवं थाना सिकन्दरपुर पुलिस टीम के प्रति आभार जताया।
इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मूलचंद चौरसिया, साइबर प्रभारी व0उ0नि0 चंद्रशेखर यादव, हेड कांस्टेबल राजू यादव, आरक्षी शिवम राय, शिवप्रताप सिंह एवं संदीप कुमार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
साइबर ठगी का शिकार हुए व्यक्ति के खाते में बलिया पुलिस ने वापस कराए 15 हजार रुपये
Related Posts
Add A Comment

