सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। सोनभद्र पुलिस ने संगठित अपराध, छिनैती और महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर करारा प्रहार करते हुए एक खतरनाक आपराधिक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर समेत 03 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। थाना रॉबर्ट्सगंज के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह मय पुलिस टीम क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वांछितों की तलाश में गश्त पर थे। इसी दौरान बढ़ौली चौराहे पर मुखबिर से सूचना मिली कि गैंगस्टर एक्ट (मु0अ0सं0 713/2026) में वांछित गैंग लीडर और उसके दो सक्रिय सदस्य ईको प्वाइंट के पास मौजूद हैं। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी की और भागने का प्रयास कर रहे तीनों अभियुक्तों को सुबह लगभग 10:50 बजे धर दबोचा। चंद्रभूषण (उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम लोढ़ी, थाना रॉबर्ट्सगंज) – गैंग लीडर एवं मुख्य संचालक, अगस्त कोल उर्फ आजाद (उम्र 26 वर्ष, निवासी कोलान बस्ती, थाना रॉबर्ट्सगंज) सक्रिय गैंग सदस्य, अजय कुमार उर्फ राहुल कुमार (उम्र 27 वर्ष, निवासी कांशीराम आवास, रॉबर्ट्सगंज) सक्रिय गैंग सदस्य , लोढ़ी टोल प्लाजा और ईको प्वाइंट के सुनसान पहाड़ी क्षेत्रों को चिह्नित कर अपने साथियों के साथ राहगीरों और युवक-युवतियों को घेरता था। डरा-धमकाकर लूटपाट करना, मोबाइल व नकदी छीनना तथा महिलाओं के साथ छेड़खानी करना इसकी मुख्य कार्यशैली रही है। मुठभेड़ व लूट की घटनाएं 08 अक्टूबर 2025 की एक घटना में इस गिरोह ने लोढ़ी क्षेत्र में राहगीर से लूट और महिला से छेड़खानी की थी। अगले दिन (09 अक्टूबर 2025) पुलिस मुठभेड़ के दौरान तीनों अभियुक्तों के पास से 315 बोर के तमंचे, कारतूस और छीने गए मोबाइल बरामद हुए थे। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह गिरोह संगठित रूप से अपराध कर समाज में भय व्याप्त करता था और अवैध धन अर्जित करता था। सोनभद्र पुलिस अब इस गिरोह द्वारा अपराध से अर्जित चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जुटा रही है, जिसके आधार पर संपत्ति जब्ती/कुर्की (धारा 14 गैंगस्टर एक्ट) की कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
सफल गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल संदीप राय, कांस्टेबल रूपेश कुमार तथा हेड कांस्टेबल नंदलाल राम (थाना रॉबर्ट्सगंज) शामिल रहे। सोनभद्र पुलिस ने दोहराया है कि जिले में संगठित अपराध और अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कड़ी कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
सोनभद्र गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग लीडर चंद्रभूषण समेत 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

