सोनभद्र। अजीत प्रताप सिंह। जनपद में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं विकास योजनाओं को धरातल पर पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध ढंग से लागू कराने को लेकर शनिवार को विकास भवन में जिला स्तरीय विकास कार्य अनुश्रवण समिति दृष्टि की महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक की अध्यक्षता उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री (समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग) संजीव कुमार गोंड ने की। इस दौरान विधानमंडल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) सहित जिले भर में चल रहे निर्माण कार्यों एवं विकास परियोजनाओं की बिंदुवार समीक्षा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री श्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि विकास कार्यों की सार्थकता तभी है जब वे समय सीमा के भीतर पूरे हों और उनकी गुणवत्ता लंबे समय तक जनता के काम आए।
मंत्री जी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि वे कागजी कार्यवाही से बाहर निकलकर नियमित रूप से स्थलीय निरीक्षण करें और निर्धारित मानकों का अक्षरश अनुपालन कराएं। उन्होंने कड़े निर्देश दिए कि किसी भी विकास या निर्माण कार्य के प्रारंभ होने से पूर्व उसका शिलान्यास तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का लोकार्पण स्थानीय जनप्रतिनिधियों के माध्यम से ही कराया जाना सुनिश्चित किया जाए।योजना की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि शासन की मंशा अंतिम पायदान पर खड़े पात्र व्यक्ति तक लाभ पहुँचाने की है। उन्होंने पारदर्शी प्रक्रिया अपनाकर शत-प्रतिशत पात्र परिवारों का चयन करने और कोई भी पात्र वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जिले भर में निर्मित हो रहे सम्पर्क मार्गों और विद्युतीकरण कार्यों की गुणवत्ता की जांच हेतु तकनीकी टीम गठित कर सघन जांच कराने के निर्देश कार्यदायी संस्थाओं को दिए गए। मेडिकल स्टोरों की होगी सघन जांच, नारकोटिक दवाओं की अवैध बिक्री पर लगेगी रोक औषधि विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए राज्य मंत्री ने जिले के मेडिकल स्टोरों का नियमित निरीक्षण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि
बिना वैध लाइसेंस व पंजीकरण के किसी भी स्थिति में मेडिकल स्टोर का संचालन न हो। प्रतिबंधित एवं नारकोटिक (शामक व नियंत्रित) श्रेणी की दवाओं की अवैध या अनधिकृत बिक्री पर पूरी तरह अंकुश लगाया जाए। निरीक्षण के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय अभिलेखों की कड़ाई से जांच की जाए और उल्लंघन पाए जाने पर तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। बैठक में माननीय विधायक रॉबर्ट्सगंज, माननीय विधायक घोरावल के प्रतिनिधिगण, ब्लॉक प्रमुखगण, खंड विकास अधिकारी (BDO), विभिन्न कार्यदायी संस्थाओं के प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक (PD), उपायुक्त श्रम रोजगार, जिला विकास अधिकारी (DDO), ग्राम प्रधानगण एवं समिति के नामित सदस्यगण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सोनभद्र दृष्टि की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, प्रत्येक पात्र परिवार तक मुख्यमंत्री आवास पहुँचाने के निर्देश
Related Posts
Add A Comment

