शक्तिनगर/सोनभद्र (20 जुलाई 2026)। जनपद सोनभद्र में थानों पर लंबे समय से लंबित/सीज मालों एवं लावारिस वाहनों के निस्तारण हेतु पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में शक्तिनगर पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एआरटीओ विभाग के सहयोग से विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए थाना परिसर में वर्षों से खड़े 02 सीज वाहनों की सफलतापूर्वक नीलामी कराई और उन्हें परिसर से अवमुक्त कराया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के कुशल मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर सत्येन्द्र कुमार राय के नेतृत्व में संपन्न हुई।
शक्तिनगर थाना परिसर में खड़े उक्त दोनों वाहनों को उप संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) सोनभद्र द्वारा पूर्व में विभिन्न मोटर वाहन नियमों के तहत सीज कर थाने की सुपुर्दगी में रखा गया था। काफी समय बीत जाने के बाद भी जब कोई दावेदार सामने नहीं आया, तो वाहनों के निस्तारण हेतु नियमानुसार परिवहन विभाग के साथ पत्राचार किया गया। ARTO सोनभद्र के अधिकारियों की उपस्थिति व सहयोग से पारदर्शी नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराई गई। इसमें उच्चतम बोली लगाने वाले शनी गुप्ता, पुत्र शिवशंकर गुप्ता (निवासी वार्ड नं०-14, नई बस्ती धर्मशाला बाईपास, रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र) के पक्ष में नीलामी स्वीकृत हुई और दोनों वाहनों को विधिक रूप से अवमुक्त कर दिया गया। टाटा मैजिक वाहन पंजीकरण संख्या UP 64 H 4680 (वर्ष 2016 से सीज) थ्री-व्हीलर ऑटो पंजीकरण संख्या UP 64 H 5134 (वर्ष 2014 से सीज) नीलामी प्रक्रिया संपन्न कराने वाली टीम सत्येन्द्र कुमार राय (प्रभारी निरीक्षक, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र) शरद कुमार सरोज (हेड मोहर्रिर, थाना शक्तिनगर, सोनभद्र) सोनभद्र पुलिस प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले के सभी थानों में वर्षों से सड़ रहे सीज और लावारिस वाहनों के निस्तारण के लिए यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा, जिससे थाना परिसरों को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया जा सके।
सोनभद्र माल निस्तारण अभियान के तहत शक्तिनगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, सालों से खड़े 02 लावारिस/सीज वाहनों की हुई नीलामी
Related Posts
Add A Comment

