सोनभद्र- (21 जुलाई 2026) कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने नवीन सी.एम. डैशबोर्ड व्यवस्था के माध्यम से जनपद में चल रहे विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि शासन द्वारा जिन विभागों को जो भी लक्ष्य सौंपे गए हैं, उन्हें निर्धारित समय-सीमा के भीतर शत-प्रतिशत पूरा करना सुनिश्चित किया जाए। योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने लीड बैंक मैनेजर (LDM) को निर्देश दिया कि बैंक के माध्यम से दी जाने वाली सब्सिडी और वित्तीय सहायता का त्वरित निस्तारण किया जाए, ताकि निर्धारित लक्ष्यों को जल्द से जल्द हासिल किया जा सके। उपायुक्त उद्योग और LDM को सख्त निर्देश दिए गए कि योजना के लाभार्थियों की पत्रावलियों (फाइलों) का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाए, जिससे युवाओं को उद्यम स्थापित करने में कोई अनावश्यक देरी न हो। विकास कार्यों और लाभार्थीपरक योजनाओं में ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों को चेताते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि प्रगति में तेजी न आने की दशा में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी और उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई हेतु शासन स्तर पर पत्राचार किया जाएगा। जिले में जारी सभी निर्माणाधीन परियोजनाओं को गुणवत्ता के साथ तीव्र गति से पूरा कराने के कड़े निर्देश दिए गए।इस समीक्षा बैठक में मुख्य रूप से निम्नलिखित अधिकारीगण उपस्थित रहे। सुश्री जागृति अवस्थीमुख्य विकास अधिकारी (CDO), हेमंत कुमार सिंहजिला विकास अधिकारी (DDO), मुकुल आनंद पांडेयजिला बेसिक शिक्षा अधिकारी (BSA), जय राम सिंहजिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS), सुधांशु शेखर शर्माजिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, रवींद्र वीर सिंहDC मनरेगा, एस.के. रायपरियोजना निदेशक (DRDA), ज्ञानेंद्र सिंह भदौरियाजिला समाज कल्याण अधिकारी, विनय कुमार सिंहअपर जिला सूचना अधिकारी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनपद में सरकारी योजनाओं के पारदर्शी एवं त्वरित क्रियान्वयन के लिए सी.एम. डैशबोर्ड के माध्यम से आगे भी इसी प्रकार नियमित डिजिटल मॉनिटरिंग जारी रहेगी।
सोनभद्र में सी.एम. डैशबोर्ड से विकास कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी ने तय समय में निर्माण कार्य पूर्ण करने के दिए सख्त निर्देश
Related Posts
Add A Comment

