Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

जागरूकता शिविर का हुआ आयोजनगाजीपुर

Tuesday, 9 June 2026, 17:34 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » हरहुआ में सामुहिक विवाह का आयोजन, 197 जोड़ों ने लिए सात फेरे, साथ जीने मरने की कसम खाई
Uncategorized

हरहुआ में सामुहिक विवाह का आयोजन, 197 जोड़ों ने लिए सात फेरे, साथ जीने मरने की कसम खाई

adminBy adminFriday, 16 May 2025, 14:48 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

उत्तर प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत गुरुवार को हरहुआ स्थित काशी कृषक इंटर कॉलेज मैदान एक विशेष आयोजन का साक्षी बना, जब एक साथ 197 जोड़ों ने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत की।

इस विवाह समारोह में जिले के चिरईगांव, हरहुआ, चोलापुर, पिंडरा, बड़ागांव और अराजीलाइन विकास खंड से आए जोड़े शामिल हुए। इन सभी की शादियां धार्मिक रीति-रिवाजों और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं।

समारोह में मौजूद स्टांप एवं न्यायालय शुल्क पंजीयन राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की इस योजना का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक तंगी किसी बेटी के विवाह में बाधा न बने। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से प्रत्येक जोड़े को 51 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है।

समारोह में अजगरा विधायक त्रिभुवन राम, एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, ब्लाक प्रमुख हरहुआ विनोद उपाध्याय सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी भी उपस्थित रहे।

विकास खंडवार जोड़े

  • चिरईगांव: 65 जोड़े
  • हरहुआ: 54 जोड़े
  • चोलापुर: 52 जोड़े
  • पिंडरा: 16 जोड़े
  • बड़ागांव: 6 जोड़े
  • अराजीलाइन: 4 जोड़े

इनमें 4 अल्पसंख्यक थे

भोजन में अव्यवस्था बनी समारोह की किरकिरी का कारण

जहां एक ओर सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत हुए विवाह समारोह को सरकार की बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर आयोजन में हुई अव्यवस्थाओं ने समूचे कार्यक्रम की गरिमा को ठेस पहुंचाई।

खासतौर पर भोजन वितरण की व्यवस्था इतनी चरमरा गई कि विवाह समारोह में शामिल कई नवविवाहित जोड़े और उनके परिजन भोजन से वंचित रह गए। जैसे ही खाना परोसने की प्रक्रिया शुरू हुई, वहां अव्यवस्था हावी हो गई।

स्टालों पर अचानक भीड़ उमड़ पड़ी और देखते ही देखते वहां भोजन मिलना मुश्किल हो गया और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भोजन वितरण में लाइन व्यवस्था का पूरी तरह अभाव था। कुछ लोगों ने जबरन भोजन लेने की कोशिश की, जिससे हालात बेकाबू हो गए।

स्थिति इतनी खराब हो गई कि भोजन परोसने वाले कर्मचारी अपने स्टॉल छोड़कर भाग गए। जिससे लोग अपने हाथ से ही भोजन लेकर करने लगे। जिसे जो मिला, जहां मिला वही खाने लगा। यहां तक कि पत्तल और बर्तन तक उपलब्ध नहीं थे। बड़ी संख्या में बुजुर्ग और महिलाएं भूखे-प्यासे लौटने को मजबूर हो गईं।

मौके पर मौजूद अधिकारियों ने ठेकेदार पर कार्रवाई की बात जरूर कही है, पर सवाल यह उठता है कि इतने बड़े सरकारी आयोजन में ऐसी लापरवाही आखिर कैसे हुई? जिस आयोजन को जीवन की सबसे खूबसूरत याद बनना था, वह कई परिवारों के लिए एक कड़वी याद बनकर रह गया।

समारोह में भोजन परोसने की जिम्मेदारी जिस संस्था को दी गई थी। उसके द्वारा बहुत बड़ी लापरवाही की गई है। न केवल वैवाहिक जोड़ों और उनके परिजनों बल्कि अतिथियों को भी जलपान कराने में उक्त संस्था की लापरवाही सामने आई है। संस्था पर कार्रवाई के लिए पत्र लिखा जाएगा। साथ ही यह भी ध्यान दिया जाएगा कि आगे किसी आयोजन में ऐसी स्थिति न होने पाए :- बद्री प्रसाद वर्मा, बीडीओ हरहुआ

Views: 191
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleबारात में डांसर से अश्लील हरकत, वीडियो वायरल होने पर भाजपा नेता बब्बन सिंह निष्कासित
Next Article एसटीएफ ने 6 शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

Related Posts

मिशन शक्ति फेज-5.0 अभियान के अंतर्गत जनपद भदोही पुलिस द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक।

Friday, 5 June 2026, 19:09 IST

रेणुकूट सड़क हादसा दम तोड़ते युवक के लिए देवदूत बनी टीम निशा, समाज ने कहा— दुख की घड़ी में साथ देने वाला इंसान नहीं, भगवान होता है

Thursday, 4 June 2026, 18:26 IST

जनसुनवाई में लापरवाही पर जिलाधिकारी सख्त

Wednesday, 3 June 2026, 18:32 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

पुलिस भर्ती परीक्षा का दूसरा दिन सख्त सुरक्षा घेरे में, हर केंद्र पर पैनी नजर: नकलविहीन परीक्षा का दावा

Tuesday, 9 June 2026, 17:36 IST

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST

लद्दाख की ऊंचाई बनी चुनौती, यूपी के चार सांसदों की तबीयत बिगड़ी, अफजाल अंसारी को देना पड़ा ऑक्सीजन सपोर्ट।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:29 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.