वाराणसी की जनपद में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर द्वारा कड़ा रूप अपनाते हुए मुख्य अग्निशमन अधिकारी वाराणसी में शहर के विभिन्न प्रतिष्ठित होटल में ओचक निरीक्षण कर अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों में खामियां पाई गई फायर सेफ्टी उपकरणों के उपयोगिता उनके संचालन की स्थिति आपातकालीन मार्गो तथा सुरक्षा मार्गो तथा सुरक्षा अनुपालन की गहन जांच की गई मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने जिन होटलों में सुरक्षा व्यवस्था निर्धारित मानकों के अनरूप नहीं पाई उनके प्रबंधकों के खिलाफ कार्रवाई के लिए निर्देश दिए साथ ही संबंधित अग्निसमन अधिकारियों को ऐसे होटल प्रबंधकों को नोटिस जारी करने के लिए निर्देशित किया अग्निशमन विभाग नें स्पष्ट किया कि सार्वजनिक स्थलों होटल एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी मानकों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी विभाग द्वारा आगे भी निरीक्षण अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी अधिकारियों को कहना है की अग्नि दुर्घटनाओं को रोकथाम और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी प्रतिष्ठानों पर फायर सेफ्टी मानकों का पूर्ण पालन करना अनिवार्य हैं
Previous Articleशिवेंद्र को रसड़ा का प्रभारी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष
Related Posts
Add A Comment

