वाराणसी। मीरापुर बसहीं स्थित पटेल चौराहे के पास अनाया ब्यूटी सैलून का उद्घाटन पार्षद पत्नी श्रीमती गरिमा संदीप रघुवंशी ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इस सैलून में क्षेत्र में इस तरह के सैलून से क्षेत्रवासियों को काफी सुविधाएं मिलेगी। आजकल की महिलाएं जागरूक हैं। वह हमेशा एक नई उड़ान के लिए तैयार रहती हैं।
इस अवसर पर अनाया ब्यूटी सैलून की अधिष्ठाता श्रीमती प्रीती शर्मा ने कहा कि आज बाबा विश्वनाथ की कृपा से आज हमारे सैलून की शुरुआत हुई है। इस सैलून में स्किन, हेयर, मेकअप की सारी सुविधाएं उपलब्ध है। इसके साथ हमारे सर्विस में मेकअप, फेशियल, हाइड्रा फेशियल, हेयर, वैक्सिंग, पेडिक्योर, मेनिक्योर, मेहंदी सहित कई सुविधाएं उपलब्ध हैं।
इस अवसर पर प्रीति शर्मा, बिंदु यादव, ज्योति गुप्ता, सरिता पटेल, हेमलता शर्मा, रीता शर्मा, अनाया शर्मा, श्री रामानंद शर्मा, पार्षद संदीप रघुवंशी, पप्पी शर्मा सहित क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

