बलिया। जनपद के थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शिवरामपुर घाट पर रविवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियों की डूबने से मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 03 मई 2026 को सुबह लगभग 7:30–8:00 बजे चार युवक-युवतियां गंगा स्नान के लिए शिवरामपुर घाट पहुंचे थे। स्नान के दौरान अचानक एक का पैर फिसल गया, जिसे बचाने के प्रयास में अन्य तीन लोग भी गहरे पानी में चले गए और चारों डूब गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय मछुआरों, गोताखोरों और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। साथ ही एसडीआरएफ टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद क्रमशः चारों शवों को बरामद कर लिया गया।
मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है—
हर्षिता चौहान (17 वर्ष), पुत्री अजीत चौहान, निवासी गढ़ रामपुर भोज, थाना गड़वार, बलिया
नंदिता चौहान (12 वर्ष), पुत्री अजीत चौहान, निवासी गढ़ रामपुर भोज, थाना गड़वार, बलिया
अरुण चौहान (20 वर्ष), पुत्र मोहन चौहान, निवासी कल्याणीपुर, थाना फेफना, बलिया
अर्जुन चौहान (19 वर्ष), पुत्र मुरली चौहान, निवासी खिलाड़ी महेशपुर, जनपद गाजीपुर (वर्तमान में अपने मामा वशिष्ठ चौहान के यहां कल्याणीपुर फेफना में रह रहा था)
घटना की सूचना पर जिलाधिकारी बलिया मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
घटनास्थल पर भारी पुलिस बल तैनात है तथा क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है। पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
शिवरामपुर घाट पर दर्दनाक हादसा: गंगा स्नान के दौरान चार युवक-युवतियों की डूबने से मौत
Related Posts
Add A Comment

