बलिया नगर के बापू भवन टाउन हॉल में पूर्व मंत्री स्वर्गीय शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र के लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं बलिया लोकसभा के सांसद सनातन पांडे मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि स्व. शारदानंद अंचल गरीबों और मजलूमों की आवाज थे तथा उन्होंने अपने जीवन में जाति और धर्म से ऊपर उठकर समाज के हित में कार्य किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व मंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अंबिका चौधरी ने की। उन्होंने कहा कि शारदानंद अंचल अब केवल एक नेता नहीं, बल्कि एक विचार बन चुके हैं। उनकी सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम उनके सिद्धांतों और विचारों को अपने जीवन में उतारें।
इस अवसर पर सिकंदरपुर विधानसभा से विधायक एवं पूर्व मंत्री मोहम्मद रिजवी, सपा जिला अध्यक्ष एवं विधायक संग्राम सिंह यादव, संजय उपाध्याय, अरविंद गिरी, सुभाष यादव, मिंटू खान, अकमल नईम खान, रामजी गुप्ता, भारत यादव सहित सैकड़ों की संख्या में नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन समाजवादी पार्टी के जिला महासचिव बीरबल राम ने किया।
बलिया में पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की 16वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित
Related Posts
Add A Comment

