रेवती, बलिया। थाना रेवती पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पुलिस अधीक्षक बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री संजय कुमार वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया श्री आलोक कुमार गुप्ता के नेतृत्व में रेवती पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना व तलाश वांछित अभियुक्त अभियान के दौरान कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, थाना रेवती में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 228/2025 धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त अखिलेश कुमार पुत्र रतन प्रसाद निवासी उजियार भरौली थाना नरही जनपद बलिया को खेदन चौराहा गायघाट के पास से गिरफ्तार किया गया।
वहीं मुकदमा अपराध संख्या 189/2026 धारा 137(2), 87, 65(1), 351(3), 352 बीएनएस एवं 5L/6 पाक्सो एक्ट से संबंधित अभियुक्त बुन्नू उर्फ अभिषेक कुमार साहनी पुत्र सिगुड़ी उर्फ राजबिहारी साहनी निवासी वार्ड नंबर-4 कस्बा रेवती को दिमागी चट्टी कस्बा रेवती के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें माननीय न्यायालय भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सचिन सरोज, कांस्टेबल अजय चौधरी, कांस्टेबल अंकित सिंह व कांस्टेबल शिवशंकर जायसवाल शामिल रहे।
अपहरण व दुष्कर्म के दो मामलों में रेवती पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
Next Article वारंटी अभियुक्त को सुखपुरा पुलिस ने किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

