Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र स्वामी रामदेव के संकल्प को साकार कर रहा पतंजलि परिवार ओबरा के गोठा टोला में हुआ औषधीय पौधरोपण

Thursday, 6 August 2026, 19:09 IST

सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव

Thursday, 6 August 2026, 19:03 IST

सोनभद्र ग्राम पंचायत अरंगी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन DM चर्चित गौड़ ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Thursday, 6 August 2026, 19:02 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » आस्था का अद्भुत केंद्र है ऊंचाडीह का श्री बाबा नागेश्वर नाथ धाम, जहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण
गाजीपुर

आस्था का अद्भुत केंद्र है ऊंचाडीह का श्री बाबा नागेश्वर नाथ धाम, जहां श्रद्धालुओं की हर मनोकामना होती है पूर्ण

adminBy adminWednesday, 5 August 2026, 19:46 ISTNo Comments2 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

बाराचवर/ गाजीपुर। जनपद के विकासखंड बाराचवर के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र स्थित ऊंचाडीह गांव के दक्षिण दिशा में विराजमान श्री बाबा नागेश्वर नाथ धाम क्षेत्र के प्रमुख आस्था केंद्रों में से एक है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से दर्शन-पूजन करने वाले श्रद्धालुओं के सभी कष्ट दूर होते हैं और उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। सावन माह, महाशिवरात्रि तथा अन्य पर्वों पर यहां हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक एवं दुग्धाभिषेक के लिए पहुंचते हैं।
स्थानीय जनश्रुतियों के अनुसार, प्राचीन काल में यह स्थान घने जंगल से आच्छादित था। एक चरवाहे की गाय प्रतिदिन चरने के बाद एक निश्चित स्थान पर पहुंचकर अपने थनों से स्वतः दूध अर्पित करती थी। जब ग्रामीणों ने उस स्थान की खुदाई कराई तो वहां भगवान शिव का एक दिव्य एवं दुर्लभ शिवलिंग प्रकट हुआ। कहा जाता है कि शिवलिंग को निकालने का प्रयास किया गया तो वह स्वयं धरती में धंसने लगा, जिसके बाद लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानकर वहीं पूजा-अर्चना शुरू कर दी।
धाम से जुड़ी एक अन्य मान्यता के अनुसार, कुछ लोगों ने शिवलिंग को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया था, लेकिन उनकी आंखों की रोशनी चली गई। पश्चाताप कर बाबा के चरणों में क्षमा मांगने के बाद उन्हें पुनः दृष्टि प्राप्त हुई। यह भी कहा जाता है कि मुगल शासनकाल में औरंगजेब के सैनिकों ने इस शिवलिंग को तोड़ने का प्रयास किया था, किंतु वे सफल नहीं हो सके। श्रद्धालुओं का विश्वास है कि शिवलिंग पर आज भी उस प्रहार के निशान मौजूद हैं।
लोकमान्यता के अनुसार, महर्षि विश्वामित्र के साथ भगवान श्रीराम और लक्ष्मण अयोध्या से बक्सर जाते समय इस क्षेत्र से होकर गुजरे थे। धाम के पीछे स्थित सुंदर सरोवर, पक्के घाट, हरियाली, भव्य प्रवेश द्वार, धर्मशाला और सुव्यवस्थित परिसर श्रद्धालुओं को विशेष रूप से आकर्षित करते हैं।
मुख्य शिव मंदिर के साथ यहां श्री लक्ष्मी नारायण, बजरंगबली, मां दुर्गा और मां सरस्वती के मंदिर भी स्थापित हैं, जबकि मंदिर प्रांगण में नंदी महाराज विराजमान हैं। सावन मास में पूरे महीने भजन-कीर्तन, हवन, रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक का आयोजन होता है। महाशिवरात्रि पर यहां विशाल मेले का आयोजन किया जाता है, जिसमें दूर-दूर से श्रद्धालु शामिल होते हैं।
धाम परिसर में श्रद्धालुओं के लिए पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी समुचित व्यवस्था की गई है। प्राकृतिक सौंदर्य, धार्मिक आस्था और शांत वातावरण के कारण श्री बाबा नागेश्वर नाथ धाम आज पूर्वांचल के प्रमुख शिवधामों में अपनी विशेष पहचान बनाए हुए है।

Views: 9
crime latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleमहुवी गांव में 15 दिन बाद लौटी बिजली, आनंद राय मुन्ना की पहल से लगा नया ट्रांसफार्मर।।
Next Article शिक्षक एकता से ही सुरक्षित होंगे शिक्षक हित : योगेश त्यागी

Related Posts

सोनभद्र स्वामी रामदेव के संकल्प को साकार कर रहा पतंजलि परिवार ओबरा के गोठा टोला में हुआ औषधीय पौधरोपण

Thursday, 6 August 2026, 19:09 IST

सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव

Thursday, 6 August 2026, 19:03 IST

सोनभद्र ग्राम पंचायत अरंगी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन DM चर्चित गौड़ ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Thursday, 6 August 2026, 19:02 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र प्रांतीय चिकित्सा सेवा संघ का चुनाव निर्विरोध संपन्न डॉ. राजेश कुमार सिंह बने अध्यक्ष, डॉ. अखिलेश सिंह सचिव

Thursday, 6 August 2026, 19:03 IST

सोनभद्र ग्राम पंचायत अरंगी में 1.41 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा पंचायत उत्सव भवन DM चर्चित गौड़ ने दी प्रशासनिक व वित्तीय स्वीकृति

Thursday, 6 August 2026, 19:02 IST

सोनभद्र खाद्य सुरक्षा विभाग का आटा निर्माण इकाइयों पर छापा जांच के लिए भेजे गए सैंपल, पाई गई कमियां

Thursday, 6 August 2026, 19:01 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.