भांवरकोल|। थाना क्षेत्र के कनुवान गांव में गुरुवार की रात चोरों ने किसानों को निशाना बनाते हुए खेतों में लगे समरसेबल मोटरों पर हाथ साफ कर दिया। सुबह घटना की जानकारी होने पर किसानों में हड़कंप मच गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, किसान नीरज राय और मनीष राय के खेतों में लगे दो समरसेबल मोटरों को चोर खोलकर ले गए। वहीं गांव के ही किसान रामाशंकर राय के खेत से मोटर चोरी कर ली गई। एक ही रात में तीन मोटरों की चोरी से क्षेत्र के किसानों में दहशत और आक्रोश व्याप्त है।
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे ने बताया कि किसानों की ओर से प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है और मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
ग्रामीणों ने पुलिस से चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
एक ही रात मे तीन किसानो की मोटर चोरी, कनुवान गांव मे हड़कंप, पुलिस की छान बीन जारी |
Related Posts
Add A Comment

