हापुड़ (मनीष कुमार) कश्यप समाज के उत्थान एवं प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत महर्षि कश्यप सेवा संस्थान हापुड़ के कोषाध्यक्ष एवं भारतीय किसान यूनियन के पूर्व मजदूर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ कश्यप ने हापुड़ पहुंचने पर राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप से विशेष भेंट की। इस दौरान समाज से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा एवं सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ।
बैठक में कश्यप समाज को अधिक संगठित, शिक्षित एवं सशक्त बनाने, युवाओं को आगे बढ़ाने तथा समाज के विकास और हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। सौरभ कश्यप ने कहा कि समाज की एकता, सम्मान और अधिकारों के लिए निरंतर संवाद एवं सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं इस अवसर पर जय भगवान कश्यप, मदन मस्ताना, मनोज कश्यप, यशपाल कश्यप, डॉ. अनुज कश्यप, अभय (राज) कश्यप, संजय कश्यप, पत्रकार दीपक, पत्रकार अनिल सहित समाज के अन्य लोग मौजूद रहे।

