रतनपुरा मऊ। सभी फेयर प्राइस शॉप डीलर अपने केंद्र पर ई पास मशीन के अनुरूप स्टॉक अद्यतन (अपडेट) रखें। ताकि जांच पड़ताल की स्थिति में उन्हें अनपेक्षित परिस्थितियों का सामना न करना पड़े । इसके साथ ही सभी डीलर स्टॉक एवं बिक्री रजिस्टर को नियमित रूप से स्टॉक और बिक्री प्रदर्शित करते हुए उसे सुरक्षित रखें, और मांगे जाने पर तत्काल प्रस्तुत करें। यद्यपि की बिक्री पंजिका रखने की अब आवश्यकता नहीं है,परंतु अगर कोटेदार बिक्री पंजिका को अद्यतन रखता है तो उसके लिए भविष्य में होने वाली परेशानियों और शिकायतों को दूर करने में सहायक साबित होगी।अपने केंद्रों पर विभागीय वॉल राइटिंग, अंत्योदय कार्ड धारकों की सूची, स्टाक बोर्ड आवश्यक रूप से प्रदर्शित करें। यह परिचयात्मक निर्देश नवागत आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार गुप्त के हैं। उन्होंने रतनपुरा , परदहा और नगर का प्रभार लेने के उपरांत अपने सभी कोटेदारों से रूबरू थे। उन्होंने तहसील सभागार में आयोजित प्रथम परिचयात्मक बैठक में शासन प्रशासन के दिशा निर्देशों को कोटेदारों के समक्ष रखते हुए अपनी बात प्रस्तुत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में जिन कोटेदारों का बकाया धनराशि अवशेष है, उसे जल्द ही उनके खाते में अंतरित कर दिया जाएगा। तथा खाद्य एवं रसद विभाग के निर्देश पर जिन कोटेदारों ने विपणन विभाग को जूट का बोरा उपलब्ध कराया है, उसकी भी धनराशि दो बार में कोटेदारों के खाते में अंतरित कर दी जाएगी।
उल्लेखनीय की आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार गुप्त गाजीपुर जनपद से स्थानांतरित होकर के मऊ आए हैं। वह पिछले 8 वर्षों से इस विभाग में अपनी नियमित सेवाएं दे रहे हैं। श्री गुप्त पड़ोसी जनपद बलिया के निवासी हैं, और वह कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत अपने कोटेदारों को विभागीय निर्देशों से उन्हें अवगत करा रहे थे।
आपूर्ति निरीक्षक प्रवीण कुमार गुप्त ने कहा कि बदलते दौर में खाद्य एवं रसद विभाग के प्रति लोगों की धारणा बदल रही है, लोग सरकार द्वारा उपलब्ध कराए गए खाद्य सामग्री को बेहतर तरीके से प्राप्त कर रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने समस्त कोटेदारों से कहा कि वह अपने आचार व्यवहार में परिवर्तन लाएं तथा कार्य धारकों के साथ बेहतर तालमेल और समन्वय स्थापित करते हुए उनके साथ आत्मीय और कुशल व्यवहार के साथ सलीके से पेश आए। इससे कार्ड धारकों और कोटेदारों में बेहतर तादात्म्य स्थापित होगा। वर्तमान दौर में कोटेदारों की फरमाबरदारी शासन की मनसा को पूर्ण रूपेण प्रतिस्थापित करेगी। जिससे सरकार के उद्देश्य फलीभूत होंगे।
बैठक में प्रमुख रूप से युवा कोटेदार राकेश कुमार गुप्त, कोटेदार प्रतिनिधि राजकुमार गुप्त, संतोष कुमार गुप्ता, फतेह बहादुर गुप्त, पवन कुमार गुप्त,नारायण चौहान, भोला यादव, रामू राजभर मृत्युंजय,हरेंद्र यादव, अखिलेश चौहान, धूपेंद्र सिंह, अरविंद सिंह गुड्डू, सत्य राम,अरविंद कुमार सिंह, अधीर कुमार सिंह समेत कंप्यूटर ऑपरेटर उमाकांत यादव ,उपेंद्र यादव, विशाल कुमार गुप्त, मोहम्मद तौफीक इत्यादि थे।
कोटेदार अपने कार्ड धारकों के प्रति बेहद नरमी का व्यवहार रखें -प्रवीण कुमार गुप्त,आपूर्ति निरीक्षक
Related Posts
Add A Comment

