रसड़ा(बलिया)। क्षेत्र के ग्राम सभा सरदासपुर में हाई कोर्ट आदेश के बाद तहसील प्रशासन खुदवाई गढ़ही। जिससे ग्राम सभा की जमीन पर अवैद्य अतिक्रमण करनेवालो के मन में भय (दहशत) व्याप्त है। इस बात का भय है कि मेरा भी नंबर कभी आ सकता है। प्राप्त समाचार के अनुसार जिस गढ़ही को तहसील प्रशासन ने खुदवाया है उस गढ़ही मे ग्रामीणो के नार्बदान का पानी जाता था गढ़ही पुरी तरह पठ चुकी थी जिससे कृषि योग्य भूमि मे पानी बहता था जिससे किसान खेती नही कर पाता था। गढ़ही खोदाई के आवेदन देने से काम नही बना तो ग्रामीण न्यायलय का सहारा लिये जिस पर हाई कोर्ट ने लगभग 11 ,12 माह पहले गढ़ही को गढ़ही स्वरूप मे लाने का आदेश किया। उस आदेश का पालन करते हुए तहसीलदार अपनी पुरी टीम और पुलिस प्रशासन के साथ मौके पर पहुंच गढ़ही भूखण्ड की नपाई हुई और खुदाई शुरु हुई। लगभग एक सप्ताह जेसीवी से खुदाई के बाद रविवार को गढ़ही ,गढ़ही स्वरुप मे तैयार हो गयी। गढ़ही मे जिस जिस परिवार के नार्वदान(नाली)का पानी जाता है ।वो प्रसन्नचित होकर ग्राम प्रधान कृष्णा सिंह डब्बू को धन्यवाद देते हुए प्रशंसा की कयोंकि ग्राम प्रधान के अथक प्रयास और सहयोग से यह कार्य हो सका है।
कोर्ट के आदेश के बाद तहसील प्रशासन ने खुदवाई सरदासपुर मे गढ़ही, गढ़ी की खुदाई होने से अवैध अतिक्रमण करने वालों मे दहसत
Previous Articleअखिलेश यादव पर कथित आपत्तिजनक पोस्ट से सपाइयों में आक्रोश, भाजपा महिला नेत्री के खिलाफ पीजीआई थाने में दी तहरीर
Next Article ग्रापए के संस्थापक बालेश्वर लाल की पुण्यतिथि 27 को
Related Posts
Add A Comment

