गाजीपुर, 09 जून 2026। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जमानियां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाक्सो एक्ट के एक मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।।
पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक बृजेश्वर यादव अपनी टीम के साथ क्षेत्र में मौजूद थे। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगा पुल तिराहे पर घेराबंदी कर वांछित अभियुक्त पवन चौधरी को गिरफ्तार किया गया।।
गिरफ्तार अभियुक्त पवन चौधरी पुत्र लक्ष्मण चौधरी, ग्राम माहेपुर, थाना करण्डा, जनपद गाजीपुर का निवासी है। उसकी उम्र लगभग 20 वर्ष बताई गई है।।
पुलिस के मुताबिक आरोपी के विरुद्ध थाना जमानियां में मु0अ0सं0 151/2026 के तहत धारा 137(2), 87, 65(1) बीएनएस तथा 5L/6 पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है और वह काफी समय से वांछित चल रहा था।।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान लगातार चलाया जा रहा है।।

