चिरईगांव। गोविष्ठि यात्रा के दौरान जाल्हुपुर स्थित श्री कच्चा बाबा आश्रम से होते हुए पूर्व ब्लॉक प्रमुख अवधेश पाठक के निजी आवास अमौली भदीवा पहुंचे जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने गोभक्तों को संबोधित करते हुए प्रदेश सरकार पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि “एक पापी और पुण्यात्मा, एक मटकी में खून और दूसरी में दूध साथ नहीं चल सकताी शंकराचार्य ने उपस्थित लोगों को संकल्प दिलाते हुए कहा कि समाज को “कालनेमियों” और फर्जी रामभक्तों की पहचान करनी होगी। उन्होंने कहा कि फर्जी गोसेवकों और भेषधारियों से सावधान रहने की आवश्यकता है।प्रवचन के दौरान उन्होंने गोहत्या को महापाप बताते हुए कहा कि एक गाय की हत्या में केवल मांस खाने वाला ही नहीं, बल्कि हत्या को बढ़ावा देने वाले समेत कुल आठ लोग पाप के भागी होते हैं। धार्मिक मान्यताओं का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि गाय के प्रत्येक रोएं के बदले पापियों को वर्षों तक नरक भोगना पड़ता है।उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि इस बार गोमाता के वास्तविक रक्षकों की सरकार बनाने के लिए संकल्पित हों और समाज में गो संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाएं। उक्त अवसर पर मुख्य रूप से शैलेंद्र पांडेय, रामजी यादव प्रधान, सुरेन्द्र पाठक, राजदेव यादव, सुबेदार यादव, ब्रह्मदेव पाण्डेय, वीरबहदूर यादव, मुन्ना पाठक, विद्याशंकर त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में गोभक्त एवं क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।
गोविष्ठि यात्रा में शंकराचार्य का सरकार पर कटाक्ष, गो संरक्षण का दिलाया संकल्प
Related Posts
Add A Comment

