गाजीपुर, 30 जुलाई। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जंगीपुर पुलिस ने एक शातिर बदमाश एवं हिस्ट्रीशीटर को अवैध असलहे के साथ गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव के नेतृत्व में उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय व पुलिस टीम ने बेसो नदी पुल के पास, ग्राम सरौली उर्फ पहेतिया क्षेत्र से हिस्ट्रीशीटर इमरान कुरैशी उर्फ सोनू (32 वर्ष) पुत्र अबुल हसन कुरैशी, निवासी वार्ड नंबर-6, कस्बा जंगीपुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर) एवं एक जिंदा कारतूस (.315 बोर) बरामद किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध गोवध निवारण अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर एक्ट एवं आबकारी अधिनियम सहित कई आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं। बरामदगी के आधार पर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी पन्नेलाल यादव एवं उपनिरीक्षक गजेन्द्र राय सहित थाना जंगीपुर की पुलिस टीम शामिल रही।
जंगीपुर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर बदमाश को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ किया गिरफ्तार
Related Posts
Add A Comment

