नगरा, बलिया । जनता इंटर कॉलेज नगरा, बलिया के प्रधानाचार्य कक्ष में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (पाण्डेय गुट) की एक आवश्यक बैठक सोमवार को संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह ने की।
बैठक में संगठन को मजबूत बनाने एवं शिक्षकों की समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। इस दौरान जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह ने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा कि शिक्षक हितों की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा।
बैठक में उपस्थित शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. विजय प्रताप सिंह, अजय कुमार सिंह, चंद्रभान तिवारी, राजकुल उपाध्याय, आदित्य सिंह, सूरज चौहान, ओमप्रकाश, राजदेव तथा अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
अंत में जिला मंत्री डॉ. उग्रसेन सिंह द्वारा सभी उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
Previous Articleसाइबर ठगी की धनराशि वापस मिलने पर शिकायतकर्ता ने जताया आभार
Related Posts
Add A Comment

