भांवरकोल। (गाजीपुर) दैनिक दृष्टि उजागर समाचार टाइम्स मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले के तहत रविवार को भांवरकोल क्षेत्र के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मरीजों की जांच और उपचार किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से मरीजों को मुफ्त दवा भी वितरित की गई।
प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र वीरपुर में डॉ. चंदन वर्मा की देखरेख में 34 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुखडेहरा पर स्टाफ नर्स पुष्पा यादव एवं वार्ड बॉय अवधेश राय की निगरानी में 29 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई गईं।
इसी क्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शेरपुर पर डॉ. प्रिंस कुमार की देखरेख में 34 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों पर आने वाले मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी परामर्श भी दिया गया तथा विभिन्न बीमारियों से बचाव के उपाय बताए गए।
स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जन आरोग्य मेले का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।
Related Posts
Add A Comment

