रसड़ा (बलिया)। रामसर कन्वेंशन ऑन वेटलैंड सचिवालय, स्वीटजरलैंड द्वारा बलिया जनपद के सुरहाताल (जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य) को भारत का सौंवा रामसर स्थल घोषित किये जाने का रसड़ा के व्यापारियों ने जोरदार स्वागत किया है तथा इसके प्रयासों के लिये देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी को हार्दिक बधाई संदेश प्रेषित किया है।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मण्डल के पूर्व रसड़ा जिला महामंत्री सुरेश चन्द ने कहा कि जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य शरद काल के दौरान प्रवासी पक्षियों में साइबेरियन, यूरेशियन, एशियन जलपक्षी, स्पूनबिल, ग्रेट काॅर्मोरेंट आदि के साथ-साथ स्थानीय पक्षियों को भी आकर्षित करती है। भारत के सौंवे (उत्तर प्रदेश में तेरहवें) रामसर स्थल के रुप में घोषित किये जाने से यह आर्द्रभूमि जैव विविधता और पर्यावरण संतुलन व संरक्षण तथा हरित भविष्य के निर्माण के साथ-साथ बलिया को अंतर्राष्ट्रीय पहचान के दिलाने के साथ ही पूर्वांचल में पर्यटन एवं रोजगार के अवसर मुहैया करायेगी।
जयप्रकाश नारायण पक्षी अभयारण्य को भारत का सौंवा रामसर स्थल घोषित किये जाने का व्यापारियों ने किया स्वागत|
Related Posts
Add A Comment

