गाजीपुर (पुनित त्रिपाठी)। समाजवादी पार्टी के राज्य कार्यकारिणी सदस्य राजकुमार पांडेय ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी, पार्टी का प्रत्येक आदेश उनके लिए सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि उन्हें जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगे।
राजकुमार पांडेय ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं सांसदों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उन पर जताए गए विश्वास पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि संगठन ने जो भरोसा व्यक्त किया है, उसे कायम रखने के लिए वह निरंतर कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी की नीतियों, सिद्धांतों और जनहित के मुद्दों को लेकर वह लगातार जनता के बीच सक्रिय रहेंगे तथा संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती और जनसेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
राजकुमार पांडेय ने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा आम जनता, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों की आवाज उठाती रही है और वह भी पार्टी की इसी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे।
जिम्मेदारी छोटी हो या बड़ी, पार्टी का आदेश सर्वोपरि : राजकुमार पांडेय
Previous Articleनिर्मल मन में ही भगवान का वास होता है : रामदयाल बापू जी महाराज|
Related Posts
Add A Comment

