हापुड़ (मनीष कुमार) सावन माह में चल रही कांवड़ यात्रा को सकुशल एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराए जाने के उद्देश्य से आज जिलाधिकारी कविता मीना द्वारा पुलिस लाइन स्थित एकीकृत कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कंट्रोल रूम में स्थापित CCTV कैमरों के माध्यम से कांवड़ मार्ग, शिविरों एवं संवेदनशील स्थानों की लाइव मॉनिटरिंग की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि 24×7 सतर्कता बरती जाए किसी भी प्रकार की सूचना प्राप्त होते ही 5 मिनट के अंदर मौके पर टीम पहुंचे
जिलाधिकारी कविता मीना ने कांवड़ यात्रा की व्यवस्थाओं क़ो लेकर कंट्रोल रूम का किया औचक निरीक्षण
Related Posts
Add A Comment

