जखनिया (गाजीपुर)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रखर राष्ट्रवादी चिंतक एवं महान शिक्षाविद् डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई। भाजपा मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर के नेतृत्व में बूथ संख्या 242 पर आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि देश को एक सूत्र में बांधने के उद्देश्य से संविधान निर्माण के दौरान जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाली धारा 370 लागू की गई थी, जिसका सबसे मुखर विरोध डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने किया था। उन्होंने “एक देश, एक विधान, एक प्रधान” का नारा देकर राष्ट्रीय एकता के लिए संघर्ष किया और अपने जीवन का बलिदान तक दे दिया।
उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी का सपना वर्षों बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ। धारा 370 और 35-ए हटने के बाद जम्मू-कश्मीर पूरी तरह देश की मुख्यधारा से जुड़ा है और वहां विकास तथा राष्ट्रीय एकता को नई मजबूती मिली है।
मंडल अध्यक्ष धर्मवीर राजभर ने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार आज भी राष्ट्रवाद की भावना को नई ऊर्जा प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बढ़ती कनेक्टिविटी और विकास कार्य इस बात का प्रमाण हैं कि डॉ. मुखर्जी का सपना अब धरातल पर साकार हो रहा है। उनके बलिदान और विचारों की प्रेरणा से देश निरंतर प्रगति के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री पीयूष सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह, संतोष कश्यप, वरुण पांडेय, राजेश चौहान, कन्हैया चौहान, धर्मेंद्र चौरसिया, रामसेवक प्रजापति, मोनू खान, गुड्डू सिंह, रामनिवास राम, यशवंत चौहान, पिंटू राम, इकबाल अंसारी, राजेश जायसवाल, धर्मेंद्र कुशवाहा, अशोक गुप्ता सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

