गड़वार , बलिया। जनपद के थाना गड़वार पुलिस ने दहेज उत्पीड़न से जुड़े मामले में कार्रवाई करते हुए दो वांछित अभियुक्तों तथा एक वांछित अभियुक्ता को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 128/2026, धारा 85, 80, 61(2) बीएनएस एवं 4 डीपी एक्ट से संबंधित मामले में वांछित राहुल कुमार साह, पुन्नीलाल साह तथा आरती देवी को मुखबिर की सूचना पर कुकुरहाँ-हजौली पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी 13 मई की शाम करीब 6:10 बजे की गई।
गिरफ्तार अभियुक्तों में राहुल कुमार साह (29 वर्ष), पुन्नीलाल साह (61 वर्ष) तथा आरती देवी (60 वर्ष) निवासी ग्राम चिलकहर, थाना गड़वार, जनपद बलिया शामिल हैं। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, कांस्टेबल रामअवतार पटेल, कांस्टेबल विवेक मिश्रा, महिला आरक्षी रेनू यादव एवं महिला आरक्षी कोमल पटेल शामिल रहीं।
दहेज उत्पीड़न मामले में तीन वांछित गिरफ्तार, गड़वार पुलिस की कार्रवाई
Related Posts
Add A Comment

