Close Menu
Voice India News
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
What's Hot

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Voice India NewsVoice India News
Contact Us
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024
Voice India News
Home » दुद्धी प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 500 पौधों का वितरण
सोनभद्र

दुद्धी प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत 500 पौधों का वितरण

adminBy adminThursday, 16 July 2026, 19:23 ISTNo Comments3 Mins Read
Facebook Twitter WhatsApp LinkedIn Telegram Pinterest Tumblr Reddit Email
Share
Facebook WhatsApp Twitter LinkedIn Pinterest Email Copy Link

दुद्धी, सोनभद्र । विकासखंड क्षेत्र दुद्धी के अंतर्गत गुरुवार को प्रसाद कुंवर पब्लिक स्कूल में एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत एक भव्य और प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिवार और अतिथियों द्वारा छात्र-छात्राओं को फलदार व छायादार पौधों का वितरण कर संकल्प से सिद्धि की ओर कदम बढ़ाया गया। कार्यक्रम के माध्यम से स्कूल के 500 विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें अपने-अपने घरों के आसपास सुरक्षित स्थानों पर पौधरोपण करने का संकल्प दिलाया गया। विद्यालय के प्रबंधक डॉ. लवकुश प्रजापति एवं विद्यालय परिवार द्वारा आयोजित इस गरिमामयी समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत दुद्धी के चेयरमैन कमलेश मोहन उपस्थित रहे। वहीं, विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पंचायत दुद्धी स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, सेवानिवृत्त क्रय-विक्रय सचिव विंध्यवासिनी प्रसाद, वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार, उपेन्द्र कुमार तिवारी और अशोक कनौजिया ने शिरकत की। सभी अतिथियों ने छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से पौधे सौंपे और उनकी देखरेख करने की जिम्मेदारी समझाई।वितरण समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि चेयरमैन कमलेश मोहन ने पर्यावरण असंतुलन पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा आज देश-दुनिया में कहीं सूखा, कहीं अकाल, कहीं बाढ़ तो कहीं तेजी से घटता भूगर्भ जलस्तर और पिघलते ग्लेशियर जैसी आपदाएं सामने आ रही हैं। ग्लोबल वार्मिंग के इस बढ़ते खतरे को यदि रोकना है, तो अधिक से अधिक पौधरोपण करना हम सभी के लिए नितांत आवश्यक हो गया है। वहीं, स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी पहल की सराहना करते हुए कहा कि पूरी संवेदना, आस्था और जिम्मेदारी के साथ एक पेड़ माँ के नाम लगाने के इस ऐतिहासिक संकल्प को साकार करने की नैतिक जिम्मेदारी प्रत्येक भारतीय के कंधों पर है। समारोह में विशिष्ट अतिथि विंध्यवासिनी प्रसाद (सेवानिवृत्त सचिव) ने बच्चों को पर्यावरण के गंभीर संकट के प्रति आगाह किया। उन्होंने कहा कि भावी पीढ़ी को शुद्ध हवा और पानी देने का एकमात्र उपाय बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण ही है। प्रबंधक डॉ. लवकुश प्रजापति ने सभी 500 विद्यार्थियों के संकल्प को सराहते हुए कार्यक्रम में पधारे अतिथियों का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा सामूहिक प्रयासों और सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन कर आज देश का प्रत्येक सजग नागरिक पर्यावरण संरक्षण के इस अभूतपूर्व कार्य में योगदान दे रहा है। बच्चों द्वारा किया जा रहा यह कार्य धरती के लिए संजीवनी के समान सिद्ध होगा। इस पुनीत और भव्य आयोजन के अवसर पर विद्यालय के उप प्रबंधक मोहम्मद जावेद, अभिषेक, यशस्वी कपूर, पी.एन. सिंह, रेशमा सुब्बा, मोनिका, निशि, हिना सहित स्कूल के सभी शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Views: 19
latest news news voice india news voice news india
Share. Facebook Twitter WhatsApp Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram Email
Previous Articleविश्व कल्याण महायज्ञ की तैयारियां जोरों पर 20 जुलाई से मेड़र माई परिसर में गूंजेगी श्रीरामचरित कथा की अमृतधारा
Next Article खाद की किल्लत पर सोनभद्र के चेरुई समिति पर किसानों का प्रदर्शन, विरोध में बांटे फलदार पौधे

Related Posts

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Add A Comment
Leave A Reply Cancel Reply

Top Posts

गंगा पुल तिराहे से पाक्सो एक्ट का वांछित आरोपी गिरफ्तार, जमानियां पुलिस को मिली सफलता।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:31 IST1 Min Read

लट्ठूडीह क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांचक फाइनल शुरू, हिमांशु राय ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन।।

Tuesday, 9 June 2026, 17:23 IST1 Min Read

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण, सीएचसी करंडा में गर्भवती महिलाओं को मिली नि:शुल्क जांच व स्वास्थ्य परामर्श

Tuesday, 9 June 2026, 17:20 IST1 Min Read

Subscribe to Updates

Get the latest sports news from SportsSite about soccer, football and tennis.

Advertisement
Demo

Our Head Office → Flat No - 287, New Colony, Tilampur, Ashapur, Sarnath, Varanasi, 221007, Ph No - 9219824500, Mail us - manishupadhyaybhu@gmail.com

Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Top Insights

सोनभद्र हवन, कथा और भंडारे के साथ संपन्न हुआ विश्व शांति महायज्ञ महोत्सव, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Monday, 27 July 2026, 21:23 IST

सोनभद्र बचपन की यादों को संजोने अपने विद्यालय पहुँचीं IAS श्रुति ओला, विद्यार्थियों से साझा किए सफलता के मंत्र

Monday, 27 July 2026, 21:22 IST

ओबरा आरती चित्र मंदिर ग्राउंड के प्रदर्शनी मेले में जलपरी बनी आकर्षण का केंद्र

Monday, 27 July 2026, 21:21 IST
Get Informed

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 Voice India News. Designed by Hoodaa.
  • होम
  • अंतराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • वाराणसी
  • राज्य
    • उत्तरप्रदेश
    • उत्तराखंड
    • दिल्ली
    • बिहार
  • अपराध
  • मनोरंजन
  • पूर्वांचल
  • खेल
  • शिक्षा
  • फोटो गैलरी
  • लोकसभा चुनाव 2024

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.