फेफना (बलिया)। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत फेफना थाना पुलिस ने दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी सदर अक्षय कुमार एवं थानाध्यक्ष अखिलेश चन्द्र पाण्डेय के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार, 2 जून 2026 को एक व्यक्ति ने अपनी 17 वर्षीय नाबालिग पुत्री के लापता होने की सूचना दी थी। इस संबंध में थाना फेफना में मुकदमा दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पीड़िता के बयान एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर औंदी निवासी इरफान का नाम प्रकाश में आया, जिसके बाद उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की दुष्कर्म संबंधी धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाई गईं।
मंगलवार को उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद अपनी टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पियरिया चट्टी से आरोपी इरफान (23 वर्ष), निवासी औंदी, थाना फेफना, बलिया को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुभाष प्रसाद, कांस्टेबल विश्वदीप सिंह तथा आरक्षी शमशाद अहमद शामिल रहे।
Related Posts
Add A Comment

