शादियाबाद (गाजीपुर)। शादियाबाद पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस के अनुसार, मंगलवार को उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव अपनी टीम के साथ परेवा नहर के पास चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान थाना शादियाबाद में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 221/2026, धारा 137(2)/87 बीएनएस से संबंधित वांछित अभियुक्त उपेन्द्र बिन्द पुत्र त्रिभुवन बिन्द, निवासी ग्राम हुसैनपुर, थाना शादियाबाद, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई को उपनिरीक्षक लक्ष्मण यादव एवं उनकी पुलिस टीम ने अंजाम दिया। थाना शादियाबाद पुलिस ने बताया कि जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
परेवा नहर के पास से वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल, शादियाबाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की कार्रवाई हुई तेज़
Related Posts
Add A Comment

