मनियर (बलिया)। बहदुरा चट्टी पर पैसों के लेन-देन के विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर हत्या का प्रयास करने के आरोपी को मनियर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, तीन जुलाई को बहदुरा चट्टी पर पैसों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में आरोपी ने पीड़ित के पेट में धारदार चाकू से वार कर दिया। आसपास मौजूद लोगों के हस्तक्षेप के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। पीड़ित की तहरीर पर मनियर थाने में बीएनएस की धारा 109(1), 352, 351(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 4/25 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
थानाध्यक्ष अजय कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पुराने गोदाम, ग्राम असना के पास से आरोपी मेहताब आलम (31) पुत्र वारिश आलम, निवासी ग्राम निपनिया, थाना मनियर को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।
पैसों के विवाद में चाकू मारने वाला आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद
Previous Articleसीईआईआर पोर्टल की मदद से गुम मोबाइल बरामद, मालिक को किया सुपुर्द
Related Posts
Add A Comment

