पुलिस बल पर पथराव मामले में अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश, शांति बनाए रखने की अपील।।
गाजीपुर। उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण ने पुलिस अधीक्षक गाजीपुर डॉ. ईरज राजा की उपस्थिति में थाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम फुल्लनपुर स्थित घटनास्थल का निरीक्षण किया। ज्ञात हो कि अभियुक्त कमलेश चौधरी उर्फ कमलेश बिंद के शव को अंतिम संस्कार हेतु ले जाते समय कुछ उपद्रवी तत्वों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस बल पर पथराव किया गया था।।
निरीक्षण के दौरान उपमहानिरीक्षक ने घटनास्थल की स्थिति का जायजा लिया तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।।
उन्होंने कहा कि शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने, सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने तथा कानून को अपने हाथ में लेने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधि सम्मत कठोर कार्रवाई की जाएगी।।
उन्होंने आमजन से शांति बनाए रखने, अफवाहों से दूर रहने तथा किसी भी भ्रामक सूचना पर विश्वास न करने की अपील की। पुलिस प्रशासन जनपद में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।।

