नंदगंज। थाना क्षेत्र के मुड़वल गांव के समीप फोरलेन पर रविवार की सुबह ट्रेलर और ट्रैक्टर की आमने-सामने नहीं बल्कि पीछे से हुई टक्कर में दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हालांकि हादसे में दोनों चालक सुरक्षित बच गए।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह नंदगंज से सीमेंट लादकर एक ट्रैक्टर गाजीपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुड़वल गांव के पास पीछे से तेज रफ्तार ट्रेलर ने ट्रैक्टर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
घटना की सूचना पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। गनीमत रही कि इस दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।
थानाध्यक्ष अतुल कुमार ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
फोरलेन पर ट्रेलर और ट्रैक्टर की टक्कर, दोनों वाहन क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
Related Posts
Add A Comment

