नंदगंज। प्रभागीय निदेशक, सामाजिक वानिकी प्रभाग के तत्वावधान में रविवार को नंदगंज में वन जलवायु परिवर्तन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने शहीद स्मारक इंटर कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण कर किया।
इस अवसर पर सांसद ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि जिस प्रकार माता-पिता की सेवा करना हमारा परम धर्म है, उसी प्रकार वृक्षारोपण और उनका संरक्षण करना भी प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण और संतुलित जलवायु के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
कार्यक्रम में सामाजिक वानिकी प्रभाग गाजीपुर की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी नंदगंज रेंज अजीत प्रताप सिंह एवं अनिल कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल संचालन एवं व्यवस्थापन में उप क्षेत्रीय वन अधिकारी कुलदीप सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस दौरान शहीद स्मारक इंटर कॉलेज के प्रबंधक सुनील कुमार सिंह, प्रधानाचार्य उदय राज, गौरव सिंह, भानु जायसवाल, हरेंद्र यादव, संतोष जायसवाल, शिव प्रसाद सिंह, व्यावसायिक शिक्षा से नंदलाल गिरी, छोटेलाल, सुधीर कुमार सिंह तथा पत्रकार रविंद्र नाथ श्रीवास्तव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
वन जलवायु परिवर्तन महोत्सव के तहत हुआ वृक्षारोपण, सांसद डॉ. संगीता बलवंत ने किया शुभारंभ
Related Posts
Add A Comment

