भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय विकास खंड क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम सभा सुखडेहरा के तेतरीया में नवनिर्मित हनुमान मंदिर की स्थापना और त्रिदिवसीय विशेष पूजन अर्चन का कार्यक्रम रविवार को बेहद श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस पावन अवसर पर आयोजित विशाल भंडारे में हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर नजर आया।
ग्रामीणों के सहयोग से तेतरीया में नवनिर्मित भव्य हनुमान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पिछले तीन दिनों से त्रिदिवसीय धार्मिक अनुष्ठान और विशेष पूजन प्रक्रिया चल रही थी। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ अनुष्ठान के पूर्ण होने के बाद मंदिर में हनुमान जी की प्रतिमा की स्थापना की गई। मंदिर स्थापना के बाद भगवान को भोग लगाकर विशाल महाप्रसाद (भंडारे) का शुभारंभ किया गया।
क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों और प्रबुद्ध जनों की रही देखरेख
इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में पूर्व जिला सचिव जितेश कुमार बसपा बबन यादव पिंटू यादव नारायणपुरक्षेत्र पंचायत सदस्य संदीप गिरी, रबिंद्र सिंह यादव, चंद्रमा गिरी, विद्याशंकर और चंदन आदि प्रबुद्ध जनों ने मुख्य भूमिका निभाई। इन सभी की देखरेख में मंदिर निर्माण से लेकर त्रिदिवसीय पूजन और भंडारे की सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित की गईं।
भंडारे में उमड़े हजारों श्रद्धालु
धार्मिक अनुष्ठान की पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में सुखडेहर, तेतरीया सहित आसपास के दर्जनों गांवों से हजारों की संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे। भक्तों ने कतारबद्ध होकर हनुमान जी का दर्शन-पूजन किया और भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर पुण्य के भागी बने। देर शाम तक चले इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
सुखडेहरा के तेतरीया में भव्य हनुमान मंदिर की स्थापना, त्रिदिवसीय अनुष्ठान के बाद विशाल भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
Previous Articleलावारिस हालत में मिला अधेड़ का शव, शिनाख्त में जुटी पुलिस
Related Posts
Add A Comment

